GORAKHPUR,UP#क्यूआरटी को अत्यधिक सशक्त बनाने की जरूरत - उप नियंत्रक

 GORAKHPUR,UP#क्यूआरटी को अत्यधिक सशक्त बनाने की जरूरत  - उप नियंत्रक

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

 नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि क्यूआरटी को अत्यधिक सशक्त बनाने की जरूरत है, दुर्घटना या अतिसंवेदनशील मौकों पर लोगों की मदद के लिए ही इस टीम का गठन किया गया है। टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण से लैस किया जाएगा जिससे हर खतरे से निपटने के लिए टीम तैयार रहे।

श्री सिंह नागरिक सुरक्षा सभागार में क्यूआरटी सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं मदद के लिए महिलाओं की अलग क्यूआरटी बनायी जाएगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर महिला वार्डनों का चयन किया जा रहा है।

सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश ने कहा कि पिछले माह में टीम के सदस्यों के लिए फायर एवं फ्लड माकड्रिल समेत कई प्रशिक्षणों का आयोजन किया गया है। जिसके माध्यम से टीम के सदस्यों के दक्षता का विकास हुआ है। प्रत्येक प्रखंड से लगभग 25-25 युवाओं को टीम हेतु चयनित किया गया है।

बैठक को क्यूआरटी कमांडर संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं उप कमांडर  सुरेश कुमार गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

बैठक में मीडिया समन्वयक डा. अमरनाथ जायसवाल, शेषनारायण मिश्र, हरिनारायण धर दूबे, रितेश गुप्ता, रतन कुमार श्रीवास्तव, विक्की जायसवाल, राजन चौरसिया, मारूति श्रीवास्तव, खुशबू, गौरी, अभिषेक कुमार, फैजान, अनूप लाल समेत कई लोग मौजूद रहें।


Report By Seraj Ahmed Quraishi (Gorakhpur, Uttar Pradesh)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ