DUMKA,JHARKHAND#*ए एन कॉलेज, दुमका के छात्र छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण|*

 DUMKA,JHARKHAND#*ए एन कॉलेज, दुमका के छात्र छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण|*

स्थानीय ए एन कॉलेज दुमका के वनस्पति विज्ञान के छात्र छात्राओं ने दुमका के आसपास के वैज्ञानिक एवं शिक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण संस्थानों का भ्रमण किया सर्वप्रथम टीम ने वन विभाग के अंतर्गत हिजला पश्चिम  के स्थाई           शोधशाला का अवलोकन किया छात्र छात्राओं ने  सागवान शीशम,गम्हार, बास,अर्जुन,बहेरा,चकुंडी करंज,महानीम,सेमल आदि पेड़ पौधों को देखा एवं उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की भ्रमण करने वाली टीम का नेतृत्व डॉ अमरनाथ सिंह सहायक प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया वन विभाग की ओर से  प्रबाल गर्ग, विनीत एवं टुकटुक ने भाग लिया तत्पश्चात छात्र छात्राओं ने आत्मा दुमका परिसर स्थित वर्मी कंपोस्टिंग इकाई में परीक्षण प्राप्त किया श्री संजय कुमार मंडल उप निदेशक आत्मा नर्सरी की विभिन्न तकनीक की जानकारी साझा की की छात्र छात्राओं ने उत्सुकता को दूर करने के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र में भाग लिया प्रतियोगियों में गौरव, सौरभ, अमन, अमर, दिवाकर, भोला, रूपम, रितेश, सोनू, संजय, जॉन, सर्वजीत, सीमोनी, ज्योतिका, सृष्टि, मोनिका, मंजू, स्वलोथी ,शिखा ,लक्ष्मी ,लुखी अंजू, आदि शामिल थे छात्र छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण के लिए  कॉलेज प्राचार्य डा संजय कुमार सिंह के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ