RANCHI,JHARKHAND#*धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत अंग्रेजी दासता के खिलाफ और संस्कृति,परंपरा की रक्षा केलिये.....दीपक प्रकाश*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री प्रकाश ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी मिट्टी की संस्कृति और परंपरा को बचाने केलिये अपने प्राणों की आहुति दे दी।
उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई केवल अंग्रेजो के शोषण अत्याचार के खिलाफ ही नही बल्कि जनजाति संस्कृति,परंपरा की रक्षा केलिये भी थी।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजो ने केवल प्रशासनिक तौर पर ही गुलाम नही बनाया था बल्कि अंग्रेजियत के प्रचार केलिये भोले भाले आदिवासियों को उनकी मूल संस्कृति और पहचान को मिटाने की कोशिश की। जिसे बिरसा मुंडा के अगुवाई में लाखों वीरों ने अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किये।
*प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह* ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने केवल झारखंड के लोगों को ही नही बल्कि पूरे भारत के लोगों केलिये प्रेरणा और श्रद्धा के अद्वितीय विभूति हैं। कहा कि अभाव में भी जनजाति समाज को संगठित कर इन्होंने अंग्रेजों की गोली का जवाब पारंपरिक हथियारों से दिया।और दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 15 नवंबर उनके जन्मदिवस को जनजाति गौरव दिवस घोषित कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,सुबोध सिंह गुड्डू,गणेश मिश्र,काजल प्रधान ,कुणाल षाड़ंगी,सरोज सिंह,शिवपूजन पाठक ,अमित सिंह,राहुल अवस्थी,,अशोक बड़ाइक,रंजीत चंद्रवंशी,किसलय तिवारी,जेलेन्द्र कुमार,आरती कुजूर,सूरज चौरसिया,सीमा सिंह,आदि शामिल हैं।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ