RANCHI,JHARKHAND#हुल क्रांति दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल ने सभी क्रांतिकारियों को याद करते हुए मोराबादी स्थित शहीद सिंद्धू कान्हू मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन 30 जून 1855 को सिंद्धू कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में अंग्रेजों तथा भ्रष्ट जमींदारी प्रथा एवं अन्याय अत्याचार के विरोध में संथाल आंदोलन का आगाज किया था जिसमें हजारों आदिवासी एवं गैर आदिवासी शामिल थे‌। आगे श्री यादव ने कहा कि आज भी जो देश में भाजपा सरकार चल रही है वह अंग्रेजों के नीति पर काम करते हुए अन्याय,अत्याचार एवं फूट डालकर राज करने का काम कर रही है जिसके विरोध में सभी को एकसाथ आकर आंदोलन करने का काम करना होगा।

आज के कार्यक्रम में मुख्यत युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, युवा राजद प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, प्रवक्ता मंतोष यादव, प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, संगठन सचिव गायत्री देवी, रांची महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उर्मिला सोरेंग, ममता कुजुर, ओमप्रकाश,शैफ सहित कई राजद कार्यकर्ता शामिल रहें।

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ