RANCHI, JHARKHAND#हूल दिवस के अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने सिद्धू कानू पार्क रांची में जाकर सिद्धू कानू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर कर उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह करने वाले सभी वीर शहीदों को नमन किया। श्री तिवारी ने कहा की सिद्धू कानू, चांद भैरव और फूलों झानो की वीरता को आज भी झारखंड याद करता है।
वह पावन धरती संथाल परगना की जहां 30000 लोगों ने कुर्बानियां दी, 167 वर्ष पूर्व साहेबगंज के भोगनाडीह से *अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो* नारो के साथ संथाल आदिवासियों ने हक और अस्मिता की लड़ाई छेड़ी थी। यह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ पहली जन क्रांति थी। लड़ाई में सिद्धू कानू का साथ दो भाई चांद भैरव और बहनें फूलो और झानो भी शामिल थी।
मौके पर पार्टी रांची जिला महामंत्री श्री मनोज सिंह ने कहा की झारखंड के वीरों की कहानियां सुनाने वाला यह प्रदेश हीरो वीरों से भरा हुआ है। जो भी शहीद के परिवार हैं उनका ध्यान सरकार को रखना चाहिए साथ ही झारखंड आंदोलन में जो लोग शामिल थे उनको भी उचित सम्मान सरकार को देना चाहिए।
आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मनोज कुमार सिंह, महामंत्री रांची जिला, श्रीमती शिवानी लता, महिला मोर्चा अध्यक्ष, रांची जिला, हैरी पांडे, अशोक ठाकुर अमन सिंह आदि मौजूद थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ