RANCHI,JHARKHAND#*झामुमो-कांग्रेस सरकार में महिलाएं असुरक्षित: गंगोत्री कुजूर*
*महिला सम्मेलन में शामिल हुई भाजपा प्रत्याशी।*
भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगोत्री कुजूर ने मुड़मा बांध टोला में आयोजित महिला समिति सम्मेलन में हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में आये दिन आदिवासियों एवं महिलाओं का शोषण हो रहा है। राज्य की महिलाएं इस सरकार में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। राज्य में अब तक 4000 से अधिक दुष्कर्म किं घटना हुई है यानी प्रत्येक दिन 5 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हो रही है।राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।आदिवासियों की हितैषी बनने वाली हेमंत सरकार आदिवासियों के मुद्दों पर शांत है।
श्रीमती कुजूर ने कहा कि रूपा तिर्की प्रकरण पर न्याय दिलाने के बजाय उनके परिजनों को परेशान किया जा रहा था,यह पूरा प्रदेश जानता है। खनिज सम्पदाओं की लूट मची हुई है।झारखंड पुलिस झामुमो एवं कांग्रेस के इशारे पर अपराधियों को संरक्षण एवं आम जनता को परेशान कर रही है।अंचल कार्यालय बिचौलियों का अड्डा बन गया है।
कार्यक्रम में विधायक नवीन जयसवाल,अशोक बड़ाईक, सुचिता सिंह, सावित्री देवी, शेफाली सेनगुप्ता महामंत्री, अनुपमा तिर्की, अंजलि उराव, बसंती देवी, रेखा भगत,आरती देवी, मीनू देवी सहित कई उपस्थित थे।
*भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने विभिन्न गाँव जाकर जनसंपर्क कर मतदान की अपील किया।*
इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने मांडर प्रखंड के बाँझला, सोसई देवी मंडप, महुआजाड़ी, मुड़मा , हेसमी, उचरी पंचायत में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ