RANCHI,JHARKHAND#1 माह से चल रहा झारखंड राज्य सरकारी मोटर यान चालक संघ और कंप्यूटर संघ द्वारा वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी का हड़ताल को भारतीय जनतंत्र मोर्चा की पहल पर आज समाप्त करवाया गया। ज्ञात हो की हड़ताल वन विभाग, डोरंडा गेट के समीप चल रहा था। मौके पर पार्टी के अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा की इनकी हड़ताल की सुधि किसी ने नहीं ली। विगत दिनों कुछ कर्मचारियों कि आमरण अनशन को भी पार्टी की पहल पर ही समाप्त करवाया गया था।
श्री तिवारी के नेतृत्व में मोर्चा के सदस्यों ने वन विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिलकर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों की पीड़ा को सुनाया था. अपर मुख्य सचिव ने कहा था की आउटसोर्सिंग का जो मामला है इन पुराने कर्मियों पर लागू नहीं होता है साथ ही इनको मांगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया था। श्री तिवारी ने कहा की कर्मी निडर होकर अपना काम पर लौट जाएं । उसके पश्चात आज संध्या 4:00 बजे कर्मियों ने हड़ताल को वापस लिया। श्री तिवारी ने सरकार, विभाग से आग्रह किया कि इनके साथ किसी तरह का जादती या गलत व्यवहार न किया जाए। विभाग द्वारा निकाला गया पत्र आउटसोर्सिंग का इससे पुराने कर्मियों में जो विगत 15 - 18 साल से कार्यरत है भय का माहौल हो गया था इसी कारण हड़ताल पर थे। इनके कन्फ्यूजन को विभाग ने कभी भी स्पष्ट करने की पहल नही की।
पार्टी उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा की वेतन वृद्धि सरकार नियम अनुसार करें तथा वर्षों तक लगातार सेवा में लगे कर्मियों के अंदर से डर और भय खत्म करने की पहल हो।
श्री सिंह ने कहा की इनको मिल रहे वेतन में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं हो साथ ही प्रतिवर्ष जो महंगाई भत्ता मिलता है वह विभाग इन को देना सुनिश्चित करें। मौके पर मोर्चा की ओर से उपाध्यक्ष श्री विरेंद्र कुमार सिंह, मनोज सिंह, श्रीमती शिवानी लता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। झारखंड वन विभागीय कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार पाठक और झारखंड राज्य सरकारी मोटरयान चालक संघ के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र लाल और सभी हड़ताल कर्मी महिला पुरुष ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा को धन्यवाद दिया और जनतंत्र मोर्चा ने भी हर समय उनके लिए खड़ा करने का आश्वासन दिया।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ