RANCHI, JHARKHAND#*पिछली रघुवर दास की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का पोल धीरे-धीरे खुल रहा है, भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं साथ ही भाजपा के बड़े चेहरे भी पाईप लाईन में हैं : झामुमो*
आज हम यहाँ सौक से नहीं मजबूरी प्रदर्शन कर रहे हैं। बहुत सारे काली कमाई 2010 से 2019 तक भाजपा के लोगों द्वारा भ्रष्टाचार करवाया गया। चाहे वह मनरेगा का मामला हो या अन्य। आज भाजपा द्वारा भ्रम फैला कर मनरेगा का मामला को खनन से जोड़ कर मन गढंत कहानियां बना रहे हैं। जब से गरीब आदिवासियों की सरकार बनी है , भाजपा नित केंद्र सरकार केन्द्रीय एजेंसियों का गलत तरीके से दुरूपयोग कर हेमन्त सोरेन की सरकार को बदनाम करने में लगी है। हेमंत सोरेन को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार विदेशी एजेंसियों का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह बातें कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय नेता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर झारखंड के युवा एवं पहला आदिवासी लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और जनहित में बेहतर काम करने वाली वर्तमान में पूर्ण बहुमत वाली झारखंड सरकार को बदनाम एवं अस्थिर करने की साजिश की जा रही है। इस तरह की भाजपा की चाल को झारखण्ड की जनता एवं झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता कभी बरदास्त नहीं करेगी। पिछली रघुवर दास की सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का पोल धीरे-धीरे खुल रहा है। भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं साथ ही भाजपा के बड़े चेहरे भी पाईप लाईन में हैं। कार्रवाई होता देख झारखण्ड से लेकर दिल्ली तक के नेता हिल सा गए हैं। मोमेंटम झारखण्ड से लेकर अनन्य अपनी कुकृत्य को ढ़कने के लिए बेवजह माननीय श्री हेमन्त सोरेन जी को परेशान और झारखण्ड सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा तरह-तरह की षड्यंत्र रच रही है।
उक्त बातें आज दिनांक 23 मई 2022 दिन सोमवार को झामुमो राँची जिला समिति द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष केंद्र सरकार के झारखंड विरोधी सोच एवं झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश करने के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने कहा।
केन्द्रीय सदस्य डॉ महुआ माजी ने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी रवैया को बदले वरन झारखण्ड में महंगा पड़ेगा।
कार्यक्रम झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में किया गया। संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। सबसे पहले राजभवन के बगल में स्थित जाकिर हुसैन पार्क के पास(धरना स्थल पर) पूर्वाह्न 11 बजे सभी कार्यकर्ता जमा होकर उपायुक्त कार्यालय तक गए, जहाँ सभा में तब्दील हो गए, जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। सभी नेताओं ने बारी - बारी से अपनी बातों को रखा। केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़के।
झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने झारखण्ड अलग राज्य दिलाने वाले जगतगुरू आदरनीय श्री शिबू सोरेन जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा के प्रतुल शाहदेव को अविलम्ब झारखंडियों से माफी मांगने को कहा है वरन झामुमो प्रतुत शाहदेव को गिरफ्तार करने के लिए आन्दोलन करेगी। भाजपा ये गुमान मे न रहे कि अलग राज्य उन्होंने दिलाया है। यदि उन्होंने दिलाया होता तो राज्य का नाम झारखण्ड नहीं बल्कि वनांचल होता। झारखण्ड खैरात में नहीं मिला है, आन्दोलन करके लिए हैं झारखण्ड।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ