RANCHI, JHARKHAND#आज 19/04/2022 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवम दंत रोग शिविर का आयोजन क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल दीपाटोली कोकर में किया गया।

 RANCHI, JHARKHAND#आज 19/04/2022 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन के द्वारा निशुल्क नेत्र जांच एवम दंत रोग शिविर का आयोजन क्लूनी कॉन्वेंट स्कूल दीपाटोली कोकर में किया गया।  

इस जांच शिविर में स्कूल के 350 बच्चों का नेत्र एवम दांत का जांच किया गया।इस मिशन का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक निशुल्क चिकित्सा शिविर, नेत्र जांच, रक्तदान शिविर का आयोजन सभी जगहों पर हो। 

 इस कार्यक्रम को सफल बनाने में  मेन रोड स्थित कॉन्टिनेंटल डेंटा केयर एवम श्रेष्ठा नेत्र चिकित्सालय ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे झारखंड स्वास्थ्य मिशन के अध्यक्ष संतोष सोनी  सचिव अश्वनी,एवम डा0 पूजा सिन्हा, श्यामल चटर्जी, राज रौशन, निरंजन इत्यादि का सहयोग रहा।

इसकी जानकारी सचिव अश्वनी ने दी है।

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ