RANCHI, JHARKHAND#*झारखंड के 5पूजा स्थलों का संरक्षण एवम विकास कर रहा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण* *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के प्रश्न पर राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन,संस्कृति एवम पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, जी. किशन रेड्डी ने दिया जवाब* *झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवम विकास हेतु मोदी सरकार समर्पित।*

 RANCHI, JHARKHAND#*झारखंड के 5पूजा स्थलों का संरक्षण एवम विकास कर रहा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के प्रश्न पर राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन,संस्कृति एवम पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, जी. किशन रेड्डी ने दिया जवाब*

*झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण एवम विकास हेतु मोदी सरकार समर्पित।*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में आज झारखंड के प्राचीन विशेष कर आदिवासी क्षेत्रों में स्थित मंदिरों ,पूजास्थलों के संरक्षण एवम विकास के संबंध में सवाल किए।

सदन में जवाब देते हुए केंद्रीय संस्कृति,पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देश भर में 3693 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों तथा स्थलों का संरक्षण तथा विकास संबंधी कार्य करता है।

कहा कि पूजा स्थलों सहित स्मारकों का संरक्षण एवम विकास एक सतत प्रक्रिया है जो आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर विभाग द्वारा किये जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इसमें झारखंड के 5पूजा स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षणाधिन हैं जिसमे लोहरदगा जिलान्तर्गत खेर पाट का प्राचीन शिव मंदिर,रांची ज़िला का हाराडीह मंदिर,पश्चिम सिंहभूम का बेनी सागर मंदिर,साहेबगंज का जामा मस्जिद एवम गुमला जिला स्थित नवरत्न गढ़ का महल और मंदिर शामिल है।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ