LATEHAR, JHARKHAND#*आजसू ने हेमंत सोरेन सरकार का किया पुतला दहन।*
लातेहार.आजसू पार्टी कि ओर से आज समाहरणालय गेट के समीप् हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया और जिला अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि आज अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिला आजादी का जश्न मनाने के बजाय हम झारखण्ड सरकार का पुतला दहन करने का काम कर रही हैं। हेमंत सरकार ने झारखंड में झारखंडीयो को पहचान ढूंढने पर मजबूर कर दिया है।
1932 के खतियान के अधार पर नियोजन व स्थानीय निती व अन्य मुद्दों पर झारखण्ड बिधान सभा घेराव को बिफल करने के लिए झारखंड सरकार ने पुरे राज्य में अघोषित कर्फ़्यू लगाया और महिलाओं को भी नही बख्शा गया! पाण्डे ने कहा कि हेमंत सरकार के दमनकारी गुण्डागर्दी का चरित्र उजागर हो गया। हमारा आन्दोलन निरन्तर जारी रहेगा।जिला प्रवक्ता नितेश पाण्डेय ने कहा कि दमनकारी सता को चकनाचूर करने के लिए हमारी पार्टी ने जन मुद्दे पर आन्दोलन का शंखनाद कर दिया है।
जिला उपाध्यक्ष श्रावण पासवान ने कहा कि झारखण्ड सरकार के नासमझी के कारण पुरा राज्य के नौजवान सडकों पर उतरने के लिए बाध्य हुए हैं। अब लडाई जारी रहेगी। जिला के सभी प्रखंड में हेमन्त सोरेन सरकार का पुतला दहन किया गया। मोके पर कुंदन जयसवाल , बिजेंद्र दास ऊर्फ बिटु दास,नितेश जयसवाल, मोहन पासवान ,यसवंत पासवान, अमर उरांव, रितेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
Report By Ramkumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ