BOKARO, JHARKHAND#ईएसएल स्टील लिमिटेड मे 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' मनाया गया |
बोकारो|14 मार्च 2022-ईएसएल स्टील लिमिटेड, एक वेदांता समूह की कंपनी और एक प्रमुख राष्ट्रीय स्टील खिलाड़ी, में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' आयोजित किया गया , जिसका थीम 'जेंडर इक्वेलिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमॉरो' था । यह दिन महिलाओं की आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक उपलब्धियो के उत्सव में हर साल मनाया जाता है। इस दिन को मानाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने के लिए किया जाता है। ईएसएल में 200 से अधिक महिला कार्यबल हैं जो कंपनी के विकास में योगदान करती हैं।
भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ (आईडब्ल्यूएसए) की अध्यक्ष डॉ. रीता मुखोपाध्याय के साथ एक वेबिनार सत्र का आयोजन किया गया, जहां सभी महिला कर्मचारियों को उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला। उन्होंने महिला कर्मचारियों के लिए सहायक होने के लिए कंपनी की भी प्रशंसा की। उस दिन महिला सुरक्षा गार्डों के साथ केक काटने का समारोह भी देखा गया जहां महिला दिवस पर उनके काम के लिए प्रशंसा के प्रतीक के रूप में उपहार और वेलनेस बॉक्स वितरित किए गए।
दिन का अंत श्रीमती कीर्तिश्री जी (डीसीसी बोकारो) ने महिला कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ बैठक किया, जहां वरिष्ठ प्रबंधन के साथ ईएसएल के सीईओ एनएल वट्टे ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को संबोधित किया और उन्हें खुद पर विश्वास करने के लिए प्रेरित किया |
इस अवसर पर, एनएल वट्टे, सीईओ कहाँ, “हमें अपनी महिला कर्मचारियों पर गर्व है, जो विभिन्न क्षेत्रों में ईएसएल के विकास में लगातार योगदान दे रही हैं। वर्तमान में हम 15% विविधता पर खड़े हैं और इस वर्ष के भीतर इसे 30% बनाने की आशा कर रहे हैं। हम अपनी महिला कर्मचारियों को काम करने के लिए सबसे सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ