RANCHI, JHARKHAND#भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में प्रदेश कार्यालय में संत रविदास जी की जयंती मनायी गई ।
संत रविदास जी की 645वी. जयंती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने कहा हमारा देश संत,गुरु एवं महात्माओं का देश है।संत गुरु रविदास सबसे प्रसिद्ध एवं एवं प्रभावशाली में से एक थे जिन्होंने भक्ति आंदोलन की स्थापना के लिए बहुत बड़ा योगदान दिए गुरु रविदास जी का जन्म बनारस उत्तर प्रदेश में आज के दिन माघ पूर्णिमा में हुआ।वो एक महान विचारक, सुधारवादी, एवं अपने दौर के बड़े कवि थे।
इनके मार्ग को अपनाकर अपने जीवन को सफल एवं अपने समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में काफी गणमान्य उपस्थित हुए।
मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात,पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह,प्रदेश कार्यालय मंत्री हेमंत दास,मनोज कुमार,गुरविंदर सिंह सेठी,राजीव रंजन मिश्रा ,डा शिवनाथ सिंह,अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सद्स्य सीता राम रवि,मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री जोगेन्द्र लाल,मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राजीव राज लाल,मोर्चा आई टी सेल सद्स्य संदीप कुमार,सूर्या प्रभात,नीरज सिंह,अश्मित सिंह सेठी,एवं अन्य उपस्थित हुए।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ