RANCHI, JHARKHAND#*नागेश्वर महतो तीसरी बार चुने गए झामुमो के ओरमांझी प्रखण्ड अध्यक्ष*

 RANCHI, JHARKHAND#*नागेश्वर महतो तीसरी बार चुने गए झामुमो के ओरमांझी प्रखण्ड अध्यक्ष* 

आज दिनांक 14-02-2022 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ओरमांझी प्रखण्ड कि सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में बरवे पंचायत भवन मे किया गया। संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।

         सम्मेलन में झामुमो ओरमांझी प्रखण्ड समिति का प्रस्ताव एवं सर्वसम्मति के माध्यम से गठन किया गया। अध्यक्ष के लिए श्री  नागेश्वर महतो  का प्रस्ताव श्री हारूण रसीद ने किया जिससे सर्वसम्मति से चुन लिया गया । इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए  मकबूल अन्सारी का शिवदयाल बेदिया, शिव-शंकर नायक के लिए मनान अन्सारी और असलम अन्सारी के लिए मो रिजवान के प्रस्ताव पर तीनो चुन लिए गए। सचिव के लिए नरेश यादव का प्रस्ताव नागेश्वर महतो ने दिया और पूरे हाउस ने हाथ उठा कर समर्थन कर दिया।  कोषाध्यक्ष के लिए मनीनाथ महतो के प्रस्ताव पर  साजीद अन्सारी चुने गए एवं  हारूण रसीद के प्रस्ताव पर श्री  दिनेश महतो को सर्वसम्मति से संगठन  सचिव चुन लिया गया।

             सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों से दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

            कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री कुदुस अन्सारी का सराहनीय योगदान रहा। सम्मेलन में मुख्य रूप से झामुमो के केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, पूर्व संयुक्त सचिव श्री आदिल इमाम, जुलफीकार खान, सोनु मुण्डा, साजिद कौसर, मृत्युन्जय सिंह, कुदुस अन्सारी, जावेद अख्तर, मो असलम, मिथिलेश भण्डारी, बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री नागेश्वर महतो के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।    


                

By Madhu Sinha

                

     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ