RANCHI, JHARKHAND#झामुमो के चान्हो प्रखण्ड अध्यक्ष बनाए गए मकेश्वर महली एवं माण्डर प्रखण्ड अध्यक्ष राम चुने गए रोशन ईमानुवेल तिग्गा !
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 15-02-2022 को झामुमो चान्हो प्रखण्ड का सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में करकट चौरा में किया गया।
जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने प्रखण्ड समिति को सशक्त बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में प्रखण्ड का सभी त्रिस्तरीय सीट झामुमो के खाते होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।
सम्मेलन में झामुमो चान्हो प्रखण्ड का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष श्री मकेश्वर राम महली, उपाध्यक्ष मंसुर अन्सारी, सत्भामा देवी और मकबुल अहमद आजाद, सचिव प्रदीप उराँव, संगठन सचिव नन्दलाल साहु एवं मीडिया सदस्य दीपक ईन्दवार बनाए गए।
मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष श्री कुदुस अन्सारी, कलाम आजाद, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, मृत्युन्जय सिंह, जुलफीकार खान, रवि महली, वसीम राबिया खान, परवेज आलम गुड्डू , मो असलम, गोपाल पाण्डेय, अखतर मंसुरी, राहुल वर्मा, साहिल यादव, अखतर अन्सारी, परसुराम प्रसाद, कयुम अन्सारी, रामचरण भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
साथ ही आज दिनांक 15-02-2022 को झामुमो माण्डर प्रखंड सम्मेलन जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय माण्डर में भी किया गया। सम्मेलन का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने कहा कि जो आज हेमन्त सोरेन की सरकार ने बेहर नेतृत्व के साथ कोरोना जैसे वैश्विक आपदा में भी जन सेवा का काम किया है सराहनीय है। हम सभी कार्यकर्ता को सरकार द्वारा जलाए जा रहे तमाम योजनाओं को जरूरतमंदो के बीच ले जाएं और संगठन को भी मजबूत करें।
सम्मेलन में झामुमो माण्डर प्रखण्ड समिति का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष श्री रौशन ईमानुवेल तिग्गा, उपाध्यक्ष हकिम खान, डेविड बलमुचु, सुधांशु कुमार भगत, सचिव समसुद्दीन अन्सारी, संगठन सचिव बिरसा मुंडा एवं संयुक्त सचिव ईमरान हासमी चुने गए।
मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कलाम आजाद, बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व जिला
उपाध्यक्ष लालजय कुमार नाथ शाहदेव, मृत्युन्जय सिंह, परवेज आलम गुड्डू, जुलफीकार खान, वसीम राबिया खान, जयवंत तिग्गा, सतेन्द्र साहु, दिलजान खान, गोपाल पाण्डेय, साहिल यादव, अख्तर अन्सारी, अखतर मंसुरी, मकबूल आलम आजाद, रवि महली, रोजिद अन्सारी, विनोद तिर्की, धुचु तिर्की, सतेन्द्र साहु, राखी देवी, सोमारी देवी, उर्मिला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ