RANCHI, JHARKHAND#*गुरुकुल वेलफेयर एसोसिएशन* - एक सामाजिक संस्था एवं नाइन कंपनी के द्वारा अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्राओं से संबंधित उनके स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा करना साथ ही साथ छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक तकलीफों को एक दूसरे के साथ साझा कर उनका निवारण करना। कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय के छात्राओं से उनके स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों को सुना गया एवं उनके प्रति सजग होकर उनके निवारण का उपाय बताया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में रांची की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ ऋचा कटियार उपस्थित रही। डॉ ऋचा कटियार ने बड़े सरल शब्दों में सभी छात्राओं से गंभीर विषयों पर चर्चा की तथा उनके मन में जो भी प्रश्न होते हैं उन्हें ध्यान पूर्वक सुने और उनके प्रति किस तरीके से सचेत हो सके उसका निवारण कैसे किया जा सके उस पर विचार दिया। यह कार्यक्रम गुरुकुल वेलफेयर एसोसिएशन एवं सेनेटरी पैड बनाने वाली कंपनी नाइन के संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय की छात्राओं को उनकी परेशानियों से सजग रहने की दिशा में एवं उनकी मानसिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल एसोसिएशन संस्था के मुख्य उद्देश्य के साथ छात्राओं का परिचय कराते हुए किया। इस कार्यशाला को आयोजित करने में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर कमला का महत्वपूर्ण का योगदान रहा, जिन्होंने विद्यालय के छात्राओं के संपूर्ण विकास हेतु गुरुकुल एसोसिएशन को इस कार्यशाला के लिए हामी भरी ।
*सिस्टर कमला के कथन अनुसार छात्राओं में शैक्षणिक ज्ञानता के साथ-साथ उनका मानसिक और शारीरिक विकास करना भी विद्यालय का मूल मंत्र है, मुख्य उद्देश्य है,* सिस्टर कमला ने कहा एक स्वस्थ मन से ही बच्चों में उनका शारीरिक विकास उनका मानसिक विकास उनका बौद्धिक विकास समाहित होता है। साथ ही साथ महाविद्यालय की प्राचार्या ने गुरुकुल वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्षा सह संस्थापिका श्रीमती अमिता सिंह, जो की अपने कार्य की व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं हो पाईं, को धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपने इस बेहतरीन कार्य में अनीता इंटरमीडिएट कॉलेज को भी अपना हिस्सा बनाया। नाइन कंपनी के द्वारा सभी छात्राओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ ऋचा कटियार, प्राचार्य सिस्टर कमला खलखो, नाइन कम्पनी के पदाधिकारी श्री बिनोद कुमार अग्रवाल, गुरुकुल वेलफेयर एसोसिएशन की झारखंड कोऑर्डिनेटर नेहा एवं विद्यालय के सभी शिक्षिकाओं ने अपना सहयोग दिया।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ