RANCHI, JHARKHAND#*पार्टी संविधान ही हम कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है : मुशताक आलम*
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो जगतगुरू आदरनीय श्री शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन जी के आदर्शों एवं पार्टी के नीति सिद्धांतों को अपनाते हुए आज दिनांक 20-02-2022 को आजसू एवं जेवीएम (झारखण्ड विकास मोर्चा) सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख - प्रमुख नेतागण झामुमो की सदस्यता ग्रहण किए। सदस्यता ग्रहण समारोह झामुमो के राँची जिलाध्यक्ष श्री मुस्ताक आलम के कांके पतरा टोली स्थित आवास में उनकी अध्यक्षता में ही किया गया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से झारखण्ड विकास मोर्चा के जिला महासचिव एवं कांके प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख श्री सज्जाद अन्सारी, जगत मुण्डा, आनन्द महतो, महीउदीन अन्सारी, इमरान, जुलकान अन्सारी, अशोक कुमार साहु, दीपक कुमार साहु, धनेश्वर उरांव, रवि मुण्डा, नेसार अन्सारी, अमर गाड़ी, सरजु उरांव, तारसींग लिण्डवार, दिनेश उरांव, सोमरा मुण्डा, रवि मुण्डा, शीतल मिर्धा, समीम खान, मो बाबर अन्सारी, सलीम अन्सारी, सागर कुमार, राज मुण्डा, शंकर उरांव, करण गाड़ी, संतु मुण्डा, प्रमोद कुमार, कुंवर लोहरा, आतामा राम साहु, अजहर, खुर्शीद अन्सारी, रफीक अन्सारी, अरविंद टोप्पो, फुलचन्द टोप्पो, साजिद अन्सारी, राज कुमार मुण्डा, मो नौशाद आलम, आफताब आलम, मो इम्तियाज खान, नन्था उरांव, प्रदीप महतो वगेरह शामिल हुए।
झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों को पार्टी का पट्टा पहना कर सदस्यता दिलाया। जिलाध्यक्ष ने सभी से कहा कि आपके आने से हमें कांके क्षेत्र में बल मिला है। आग्रह होगा कि पार्टी संविधान के दायरे में रहकर काम करेंगे। पार्टी संविधान ही हम तमाम कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है।
मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, चिन्तामनी सांगा, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, राँची महानगर के पूर्व अध्यक्ष राशरण विश्वकर्मा, माण्डर प्रखण्ड अध्यक्ष श्री रोशन ईमानुवेल तिग्गा, बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय सचिव जावेद अख्तर, बुढ़मू प्रखण्ड के पूर्व अध्यक्ष समीम बड़ेहार, पूर्व जिला सह सचिव जुलफीकार खान, वसीम राबिया खान, परवेज आलम गुड्डू, मो असलम, हनीफ अन्सारी, सालो देवी, सुजीत कुजुर, मकबुल आजाद, राकेश वर्मा, अखतर मंसुरी, असद फेराज टिन्कु, अकिल अहमद, असरफ अन्सारी आदि शामिल थे।
By Madhu Sinha
Related Links ---
0 टिप्पणियाँ