RANCHI, JHARKHAND#*एकात्म मानववाद में विश्व का कल्याण समाहित है.....दीपक प्रकाश*

 RANCHI, JHARKHAND#*एकात्म मानववाद में विश्व का कल्याण समाहित है.....दीपक प्रकाश*

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच एक नया चिंतन दिया ,और वो है एकात्म मानव दर्शन,जिसमे सम्पूर्ण विश्व ,पूरी मानवता,जड़ चेतन सबका कल्याण समाहित है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने भाजपा के प्रेरणा पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के चिंतन में अंत्योदय से सर्वोदय समाहित है।

इन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में विश्व का कल्याण जन जन की सोच में है। भारतीय परंपरा में त्याग और समर्पण की पूजा होती है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति केलिय तन मन धन से समर्पित होकर कार्य करना ही समर्पण दिवस की सार्थकता है।

*अंत्योदय को समर्पित है भाजपा .....बाबूलाल मरांडी*

प्रदेश कार्यालय में आयोजित समर्पण दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा और भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार अंत्योदय को समर्पित है।

उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चिंतन अंत्योदय को भाजपा सरकार लगातार आगे बढ़ा रही है। भाजपा की सरकार गांव,गरीब,किसान ,दलित शोषित,वंचित को समर्पित है। कार्यक्रमो की इसकी झलक योजनाओं में स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि चाहे जनधन हो उज्जवला हो,या 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त अनाज वितरण हो ,गरीबों का इलाज हो ,शौचालय निर्माण हो,प्रधानमंत्री आवास हो सभी मे गरीबो केलिये समर्पण है।

उन्होंने कहा कि समर्पण से ही सर्व स्पर्शी भाजपा बनी है

*सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में समर्पण का भाव.....धर्मपाल सिंह*

भारत की हजारों साल पुरानी चिरंतन संस्कृति और परंपरा है,जिसे विकास की मुख्यधारा में समाहित करके ही भारत को विश्वगुरू बनाया जा सकता है। इसके लिये समर्पित भाव से कार्य करना ही समर्पण दिवस पर पंडित दीनदयाल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के असंख्य कार्यकर्ता इसी भाव से मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर हैं।

इसके पूर्व आज प्रदेश कार्यालय में समर्पण दिवस कार्यक्रम पर उपस्थित नेता एवम कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

कार्यकर्ताओं ने पार्टी की परंपरा के अनुसार स्वेच्छा से क्षमता के अनुरूप राशि भी समर्पित किया।

 संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुन्द सहाय ने किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर,महामंत्री आदित्य साहू,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,नवीन जायसवाल, काजल प्रधान,हेमंत दास, कोषाध्यक्ष दीपक बंका,20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,पूर्व अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, सूर्यमणि सिंह, पाठक,प्रतुल शाहदेव ,अमित सिंह,सरोज सिंह,अमरदीप यादव,अनवर हयात,राजश्री जयंती,सीमा पात्रा,रवि भट्ट, सत्यनारायण सिंह,शोभा यादव,नितेश चंद्रवंशी,ब्रजनेश विद्यार्थी, शिवकुमार शर्मा,तारिक इमरान,मुकेश मुक्ता, प्रकाश साहू,अशोक साहू,उमाशंकर केडिया,सांवरमल अग्रवाल,प्रमोद मिश्रा, अरुनचंद्र गुप्ता,राजेन्द्र केसरी,प्रमोद पांडेय,विनोद साहू,नीरज पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ