JHARKHAND#झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस ने किया आसाम के मुख्यमंत्री, हेमंत बिस्वा जी का पुतला दहन ...!!
आसाम के मुख्यमंत्री द्वारा श्री राहुल गाँधी जी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के खिलाफ आज दिनांक 13/02/2022 को प्रदेश युवा कोंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष *श्री अभिजीत राज* जी के निर्देशानुसार झारखण्ड युवा कांग्रेस के महासचिव ऋषिकेश सिंह जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सन्नी जी, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर श्री अजय नाथ शहदेव जी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार रवि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रदर्शन यात्रा निकालकर चौक पर मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा जी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं आसाम के मुख्यमंत्री महोदय को कड़े शब्दों में यह संदेश दिया की ऐसा अनर्गल और अशोभनीय बयान यह दर्शाता है की हेमंत बिश्वा जी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे है ऐसे में उन्हें रांची आकर देश के मशहुर पागलखाने, कांके पागलखाना में अपना इलाज कराएं ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव नीतीश सिन्हा, मेहुल प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता युवराज सिंह, प्रदेश सचिव विकास सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, शादाब खान, रांची महानगर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, उपाध्यक्ष शिल्पी कुमारी, महासचिव पंचम सिंह,आयुष अग्रवाल, संजीव कुमार, इनायतुल्ला खान,रांची विधान सभा अध्यक्ष गौरव सिंह,महासचिव सैफ खुर्शीद, कांके विधानसभा उपाध्यक्ष हुसैन अंसारी, महासचिव हिमांशु मिश्रा,हटिया विधान सभा उपाध्यक्ष अंकित सिंह, रमजान अंसारी, कलीम अंसारी, वाशिम अंसारी, अब्दुल रहमान ।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ