RANCHI, JHARKHAND#मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्य में 14 राइस मिल का किया शिलान्यास।
राज्य सरकार ने राज्य के किसानों को 14 राइस मिल की सौगात दी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने शिलान्यास किया। राज्य के 10 जिले गढ़वा, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो और गोड्डा के किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 14 राइस मिल्स का शिलान्यास किया जा रहा। जल्द ये राइस मिल्स किसानों की सेवा में समर्पित होंगे। सरकार का प्रयास है कि किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य प्राप्त हो। इसके लिए कड़ियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि किसान समृद्ध बनें, उपज का उन्हें वाजिब हक मिले इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है। पहली बार इतने बड़े पैमाने पर झारखण्ड सरकार द्वारा 14 राइस मिलों का शिलान्यास किया जा रहा है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ