RANCHI, JHARKHAND#राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर आज क्रेप कैफे में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा कोविड से मुकाबला विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रांची। राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर आज क्रेप कैफे में झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा कोविड से मुकाबला विषय को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल, डॉ विनय धनधनिया, डॉ सुयस सिन्हा, ख्याति मुंजाल उपस्थित हुए।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि आज का दिन बेटियों को जागरूक करने का दिन है। बेटियां शान है, गौरव है और राज्य व देश की पहचान भी है। आज इनकी हर क्षेत्र में बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए l देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के तौर पर इस खास दिन को मनाते है, यह वजह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है।
इस मौके पर आदित्य जयसवाल ने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य बालिकाओं को जागरूक करना है ताकि अपने अधिकारों के लिए, अपनी सुरक्षा और बराबरी के लिए आने वाली सभी चुनौतियों और परेशानियों का डटकर मुकाबला कर पाए l
इस मौके पर डॉ वीके धनधानिया ने सलाह देते हुए कहा कि कोविड से घबराए नहीं उसका डटकर सामना करेंl इसकी सही जानकारी रखने की जरूरत है। कोविड होने के बाद एक सामान्य नागरिक जैसा व्यवहार करते हुए बिमारी का उचित ढंग से इलाज करना चाहिए। हॉस्पिटलों में महिला नर्सिंग काम करने वालों को हमेशा सीनियर्स को मेंटली सपोर्ट करना चाहिए। आज हर किसी को वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है। जो भी लोग अभी तक वैक्सीनेटेड नहीं हुए उनको जल्द होना चाहिए। टीका लेने वाले आज तीसरी लहर में सुरक्षित हैं। इसके बावजूद भी सर्तकता बहुत ही जरूरी है।
प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड की स्टेट सेक्रेटरी ख्याति मुंजाल ने कहा की लड़कियों साहसी होती है। हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करती है। कोरोना काल में लडकियां जनसेवा के क्षेत्र में बहुत काम की है और आज भी सही दिशा में काम कर रही हैं।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ सूयस सिन्हा ने कहा कि लोगों को फ्यूचर के बारे में सोचना चाहिए। फीमेल पेशेंट्स में मेंटल हेल्थ काफी जरूरी है। आज कैसे कोविड से लड़ा जाए और कैसे उसका सामना किया जाए उसके बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक सुझाव दिया। साइकोथेरेपी भी एक बहुत ही अच्छा उपाय है। इसको भी उपयोग करना चाहिए। कोविड-19 में लगातार एंजाइटी होती है साइकोलॉजिस्ट से संपर्क करना जरूरी है और मेंटली फिट रहना भी बहुत जरूरी है।
इस प्रोग्राम में एंकरिंग नोयिका ने किया।
वहीं रांची चौप्टर प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन कर प्रोग्राम को समाप्त किया साथ में उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में हम लोग मेंटल हेल्थ प्रोग्राम पूरे झारखंड में लांच करेंगे|
इस मोके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ सुयस सिंहा, ख्याति मुंजाल ,डॉ वीके धनधनिया, भुवनेश ठाकुर, राजीव चौरसिया, सूरज कुमार, पुनीत कुमार, गौरव आनंद इत्यादि लोग मौजूद थे|
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ