JHARKHAND#ठंडी हवाओं के साथ राज्य में बढ़ने लगी ठंड, रहें सावधान...!!!

 JHARKHAND#ठंडी हवाओं के साथ राज्य में बढ़ने लगी ठंड, रहें सावधान...!!!

झारखंड में ठंड का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अनुमानतः तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होगा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे उत्तर और पूर्वी भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। 

रविवार को रांची का तापमान करीब 4 डिग्री तक लुढ़क कर 7.6  डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से 2 डिग्री कम है। रांची के मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची के कांके का तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं नेतरहाट का पारा लुढ़क कर 2 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी भागों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की है। वहीं राज्य के अन्य भागों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। ठंड बढ़ते ही झारखंड के कई इलाकों में कोहरा और धुंध लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है। दरअसल,पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है।


BY MADHU SINHA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ