BIHAR#शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव, रेचल के संग लिए 7 फेरेे..!!

 BIHAR#शादी के बंधन में बंधे तेजस्वी यादव, रेचल के संग लिए 7 फेरेे..!!

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार को शादी रचा ली है। तेजस्वी यादव ने दिल्ली की एलेक्सिस से शादी रचाई। दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। मिली जानकारी के अनुसार एलेक्सिस उर्फ रिचेल गोडिन्हो अब राजश्री यादव के नाम से जानी जाएगी।

तेजस्वी यादव और रिचेल गोडिन्हो दोनों  दिल्ली में एक साथ पढ़ा करते थे, तथा दोनों 6 साल से एक दूसरे के करीब आए।

तेजस्वी की सगाई और शादी का कार्यक्रम दिल्ली के सैनिक फार्म में हुआ है और यह फार्म उनकी बहन मीसा भारती का है।

इस शादी समारोह में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री सह समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ शामिल हुए। गौरतलब है कि अखिलेश और लालू परिवार में पारिवारिक संबंध है।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ