RANCHI#*युवा शक्ति की आवाज बने युवा मोर्चा : दीपक प्रकाश*
*हेमन्त सरकार युवाओ पर बरसा रही है लाठियां, परिवर्तन का वाहक बने युवा: बाबूलाल मरांडी*
*भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न, राजनैतिक प्रस्ताव के तहत राज्य सरकार की युवा विरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन करने की बनी रणनीति*
भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा राज्य के युवाओं की आवाज बने।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब अन्य सारी राजनीतिक पार्टी घर मे कोरेनटाइन थी तब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा ही सन्गठन के द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना सेवा का कार्य कर हर जरूरतमंदों की सहायता किया।
उन्होंने कहा कि सेवा,समर्पण,संस्कार हमारे डीएनए में है।निस्वार्थ भाव से समाज में कार्य करने का संस्कार हमारे डीएनए में है।हमारे पूर्वजों ने हमें ऐसा संस्कार दिया है हमें ऐसी शिक्षा दी है जिसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता अपने से ज्यादा समाज की सेवा करने में आनंद आता है।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछली भाजपा सरकार में एक लाख से ज्यादा युवाओ को नौकरी दिया गया।
उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन जी प्रत्येक वर्ष 5 लाख युवाओ को नौकरी देने का झूठा वादा कर सत्ता में आई। लेकिन 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी एक युवा को नौकरी नही दिया। इसके उलट हेमन्त सरकार भाजपा सरकार में दिए गए नौकरी को भी छीनने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी भत्ता का उनका वादा ढकोसला साबित हुआ है।
राज्य सरकार की नीतियों के कारण भाजपा सरकार के प्रयास से खोले गए टेक्सटाइल उद्योग में ताला लगा हुआ जिसमें कार्य करने वाली हज़ारो युवक-युवतियां फिर से पलायन करने को मजबूर है।
भाजयुमो राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के हम कार्यकर्ता है।
उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस की।सरकार में युवा त्रस्त है। युवाओ की मांगों पर सरकार लाठी बरसाई जा रही है।परंतु युवा मोर्चा इसे कतई बर्दाश्त नही करेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार ने राजनैतिक प्रस्ताव पेश किया जिसका समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश मंत्री पूजा सिंह ने किया।
इससे पूर्व कार्यसमिति बैठक की शुरुवात, द्वीप प्रज्वलन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तश्वीर पर माल्यार्पण और वंदे मातरम गाकर किया। उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शोक प्रस्ताव प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने लाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने किया।
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य ,जिला अध्यक्ष,जिला प्रभारी शामिल रहें।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ