RANCHI#कॉफी विद थरूर प्रोफेशनल्स कांग्रेस की हुई बैठक

 

RANCHI#कॉफी विद थरूर प्रोफेशनल्स कांग्रेस की हुई बैठक 


रांची। झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल की अध्यक्षता में आज 11 बजे से जेएससीए किक्रेट स्टेडियम , धुर्वा, रांची में कॉफी विद थरूर प्रोफेशनल्स पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह माननीय सांसद डॉ शशि थरूर एवं झारखंड प्रभारी जरिता लैफ्तलोंग, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, एआईपीसी के सीईओ आलिम जावेरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के शुरूआत के पहले मुख्य अतिथि डॉ शशि थरूर सहित सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्माानित किया। 

बैठक में मुख्य रूप से विगत दिनों प्रोफेशनल्स कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगे के कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की गई तथा पदाधिकारियों को संगठन के कार्यां के सफल आयोजन के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके साथ ही राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्र के प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, बिजनेशमैन के सवालों को बेहतर ढंग से डॉ शशि थरूर जी ने एक-एक करके उनके सवालों का जवाब दिया।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह माननीय सांसद डॉ शशि थरूर  ने ऑल इंडिया प्रोसेशन कांग्रेस झारखंड के सदस्य और रांची के सदस्य को संबोधित करते हुए, उन्होंने अपने विचार डॉक्टर चार्टर्ड अकाउंटेंट वकीलों और बिजनेसमैन के सामने रखा उन्होंने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के सदस्यों के समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिए उन्होंने अपने सुझाव दिए हो ने बताया कि  झारखंड में व्यवसाय के लिए बहुत ही असीम संभावनाएं हैं और यहां के सरकार को इस विषय पर सोचने की बहुत जरूरत है और उन सभी समस्याओं के निवारण के लिए प्रोफेशनल्स की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस प्रोफेशनल्स से जुड़े सभी क्षेत्रों को समुचित विकास के प्रति गंभीरता पूर्वक सोचती है तथा उनको गति देने के प्रति कार्य करती है। प्रोफेशनल्स कांग्रेस राज्य व देश की विकास के लिए प्रयत्नशील और सजग रहती है। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस ग्रामीण क्षेत्र को भी शहरी तर्ज पर सभी क्षेत्रों में विकास किया जाएगा। 

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आल इंडिया प्रोफेसनल कांग्रेस के झारखंड चैप्टर के कॉफ़ी विद शशि थरूर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस  ने एक अच्छी शुरुआत की है और इससे ज़्यादा से ज़्यादा प्रोफ़ेशनल जुड़ रहे हैं, जिससे राज्य के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को फ़ायदा मिलेगा। अमूमन यह देखा जाता है कि प्रोफेशनल्स अपने काम में व्यस्त रहते हैं राजनैतिक लोगों से दूरी बनाए रखते हैं ये देश और राज्य के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने झारखंड चैप्टर की तारीफ़ करते हुए कहा कि आपके द्वारा मुरहु में बच्चों की लाइब्रेरी खोले जाने का प्रयास सराहनीय हैं, साथ ही सा रेहड़ी खोमचा वालों  को इनकम टैक्स की फाइलिंग कराने का प्रयास अच्छा क़दम है,इससे उन्हें बैंक से लोन भी मिल पाएगा और आर्थिक समृद्धि का रास्ता भी ।

राजेश ठाकुर ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं उस क्षेत्र के सभी विभाग कांग्रेस के पास हैं उनसे आपको पूरी तरह सहयोग दिलाने  का वादा करता हूँ ताकि राज्य के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। प्रोफेशनल्स कांग्रेस लगातार राज्य में प्रोफेशनल्स से जुडी समस्याओं को उठाते रहे है तथा उन समस्याओं के निदान के लिए संगठन के स्तर क्रियाशील है। प्रोफेशनल्स के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी खडी है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यख आदित्य विक्रम के नेतृत्व में संगठन बहुत ही सक्रिय तौर से कार्य कर रही है। हमेशा पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से जुडे रहते है। 

झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने अपने सबोधन में कहा कि हम प्रोफेशनल देश को हर क्षेत्र में ऊंचाई तक ले जाने का हिम्मत रखते हैं और इस देश की उन्नति में शुरू से प्रोफेशनल का योगदान रहा है इसके बाद ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के झारखंड राज्य के उपाध्यक्ष डॉ सुयश सिन्हा जी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के योगदान के बारे में बताया और साथ ही साथ ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा लगाए जा रहे हेल्थ कैंप के द्वारा गरीबों की नि;शुल्क सेवा के बारे में भी बताया। प्रोफेशनल्स कांग्रेस ‘पड़ेगा झारखंड तभी बढ़ेगा और समृद्ध होगा झारखंड’ के तहत पूरे राज्य में काम हो रहे हैं। कल इसी कडी में मुरहू लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमेशा समाजसेवा के प्रति विशेष लगाव रहा था

इस कार्यक्रम की शुरुआत रांची चौप्टर के अध्यक्ष सी ए भुवनेश ठाकुर के स्वागत भाषण से हुआ उन्होंने बताया कि हम प्रोफेशनल्स देश की उन्नति में हमेशा से सहायक सिद्ध हुए हैं और होते रहेंगे 

बैठक में मुख्य रूप से स्टेट एमएसएमई कोऑर्डिनेटर सी ए प्रभात अग्रवाल, स्टेट कोऑर्डिनेटर विद्या कर कुंवर खूंटी चैप्टर अध्यक्ष अनिल बड़ाईक जमशेदपुर चैप्टर अध्यक्ष अफसर इमाम राजमहल चैप्टर अध्यक्ष सीपी सिन्हा धनबाद चैप्टर अध्यक्ष डॉक्टर एनके सिन्हा बोकारो कोऑर्डिनेटर कन्हैया पांडे पलामू कोऑर्डिनेटर रुद्र शुक्ला एडवोकेट एलेन के साथ-साथ अन्य सदस्य भी मौजूद थे 

साथ ही साथ रांची के जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट अविनाश दीवान मनजीत बर्मा प्रवीण शर्मा मनीषा बियानी पारस थापा पंकज मक्कड़ आलोक आनंद मयूर शारदा अनूप कुमार के अलावा डॉक्टर कुशाग्र डॉक्टर सुबोध डॉक्टर रूही डॉक्टर राजेश एवं खुशबू कटारुका, एलन एंड्रयू भी उपस्थित थे इस कार्यक्रम में 150 से भी ज्यादा प्रोफेशनल्स उपस्थित थे इस कार्यक्रम का संचालन जेनेट एंड्रीयू ने सफलतापूर्वक किया


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ