RANCHI#*झारखंड प्रदेश राजद को प्रदेश से पंचायत तक चुस्त दुरूस्त और अनुशासन से लैस करके मजबूत किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है!*
*उक्त बातें झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय सिंह के नेतृत्व में राजद के सभी प्रकोष्ठ को भी दिशा निर्देशित किया गया है कि दल के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अपने जिला प्रखंड एवं पंचायत के पदाधिकारियों की सूची फोन नम्बर सहित 5 दिसंबर तक प्रदेश कार्यालय में जमा करना है! उसके बाद सभी पदाधिकारियों को टास्क दिया जाएगा कि राजद आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से कार्यक्रम चलाया जाएगा!*
*जिस तरह से राजद के युवा आईकॉन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव झारखंड प्रदेश में ध्यान केन्द्रित किया है उसके बाद रांची और पलामु के कार्यक्रम से दल के सभी स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दिया है!*
*राजद के प्रदेश अध्यक्ष की जबर्दस्त कार्यशैली के कारण श्री तेजस्वी यादव के कार्यक्रम के बाद सभी दलों में बेचैनी स्पष्ट रूप से दिखने लगा है, विभिन्न दलों के नेताओं का झुकाव राजद के तरफ बढ़ गया है! जिसके फलस्वरूप राजद में आने के लिए लंबी लाईन है!*
*सभी प्रकोष्ठ की सूची के बाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से दल के प्रदेश से पंचायत तक के नेता और सक्रिय कार्यकर्ताओं को राजद के नीति और सिद्धांत से लैस किया जाएगा!*
*युवा आईकॉन श्री तेजस्वी यादव का स्पष्ट कहना है कि दल में अच्छा काम करने वाले को सम्मानित किया जाएगा और दल में रहकर दलविरोधी कार्य करने वाले लोगों को भी चिन्हित कर अगली कार्यवाही की जाएगी!*
*झारखंड के सभी जिलों के संगठन को पारदर्शिता के साथ सामंजस्य बना कर विधानसभा के चुनाव के लिए तैयार किया जाएगा! राजद का मानना है कि राजद मजबूत होगा तभी गठबंधन को भी मजबूती प्रदान किया जा सकता है जिसकी कवायद चल रही है! जिसका असर आनेवाले समय में दिखने लगेगा!*
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ