JHARKHAND#भारत बंद - नक्सलियों ने किया झारखंड में रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त..।
झारखंड में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने 24 घंटे भारत बंद का आह्वान किया। यह बंद शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार की रात 12 बजे तक रहेगा। इसे लेकर राज्य भर ने पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
मध्य रात्रि करीब 12 बजे लातेहार टोरी स्टेशन के बीच नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ाया। इस घटना से रेलवे की अप और डाउन दोनों पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई। वारदात के बाद रेलवे प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। रेलवे की टीम ने पटरी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
माओवादियों ने चाईबासा में रेल पटरी पर लैंड लाइंस लगाकर विस्फोट कर दिया, जिस से हावड़ा मुंबई रेल रूट पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। यह घटना रात्रि करीब 2 बजे सोनुआ - लोटा पहाड़ के बीच हुआ।
आपको बता दें कि झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत सरायकेला खरसावां जिले में चांडिल टांडा मार्ग पर टोल प्लाजा के पास से 12 नवंबर को सुबह 9 बजे प्रशांत बोस उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया था।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ