आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों के विचारधारा को मानने वाले देश में सत्ता पर काबिज हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है! -- अभय कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, RJD, Jharkhand)

 आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों के विचारधारा को मानने वाले देश में सत्ता पर काबिज हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है! -- अभय कुमार सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, RJD, Jharkhand)


*राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आजादी के दीवाने, अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जय जवान - जय किसान के नारे के साथ जनता को गोलबंद एवं आंदोलित करने का काम किया!उनकी जयंती समारोह मनाया गया!*

*राजद के सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारों के विचारधारा को मानने वाले देश में सत्ता पर काबिज हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है!जनता के बीच आज के दौर में देश के स्वतंत्रता आन्दोलन के जांबांजों के विषय में जानकारी देना समय की मांग है!आज नागपुर में गोड्से को मानने वाले लोग भी जनता के आंखों में धूल झोंकने के लिए अपने कार्यालय में गांधी जयंती मनाने के लिए मजबूर हैं उन्हें भी लगता है कि बिना इनके नाम लिए देश की आजादी की बात करना बेमानी है!*

*सभी नेताओं ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के कार्यक्रम में सभी लोगों को इन महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेने की जरूरत है तब ही जयंती समारोह की सार्थकता है!*


*आज के जयंती समारोह में मुख्य रूप में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सदाकत अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता शैलेन्द्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता स्मिता लकडा़, युवा के राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, खटाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अंजल किशोर सिंह,विजय महतो, कमलेश यादव, सुनीता चौधरी, जफीर खान,अर्जून यादव, प्रियंका सिंह, सुबोध पासवान सहित काफी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए!*



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ