आज RJD, Jharkhand ने Ranchi कार्यालय में प्रेस वार्ता किया।
आज दिनांक 06/10/2021 को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय रांची में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव व पूर्व विधायक श्री संजय प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता किया!
प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के तारापुर विधानसभा उपचुनाव एवं कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में झारखंड से राष्ट्रीय जनता दल के सभी जिला अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी और नेता सिट जितवाने के लिये कैम्प करेंगे! हर परिस्थिति का सामना करते हुए दोनों सीटों को राष्ट्रीय जनता दल वहां जीतने का काम करेगी! राष्ट्रीय जनता दल का एक एक नेता व कार्यकर्ता दोनों विधानसभा में घर घर जाएंगे लालटेन लेकर के जाएंगे और जो आदरणीय नेता लालू प्रसाद लालू प्रसाद यादव जी की नीति और सिद्धांत को बताएंगे और हर हाल में दोनों सिटजीतने का काम करेंगे !
02 झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की ओर से झारखंड के सभी जनता को नवरात्रि और दुर्गा पूजा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं !
03 झारखंड के आम आवाम से आग्रह करते है कि कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सरकार के निर्देशानुसार गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा का आनंद लें!
04 जिस प्रकार से नेता प्रतिपक्ष बिहार और पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय श्री तेजस्वी यादव जी का आगमन दिनांक 18 एवं 19 सितंबर 2021 को रांची में हुआ था इस कार्यक्रम को सफल करने के लिए सभी जिलाध्यक्ष ,प्रदेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं एवं धन्यवाद देते है!
05 आगामी 24 अक्टूबर 2021 को पलामू के छतरपुर में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी के कार्यक्रम को सभी को मिलजुल कर सफल करेंगे! 07 राष्ट्रीय जनता दल के खबर को बेहतर कवरेज करने के लिए सभी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, वेब मीडिया तथा सोशल मीडिया के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं धन्यवाद देता हूं जिन्होने निश्पक्ष होकर हमारे कार्यक्रम को प्रकाशित किये एवं देखने का काम किये!
08 राष्ट्रीय जनता दल के सभी लोग सदस्यता अभियान की गति को तीव्र प्रदान करने का काम करें प्रयास करें साथ ही साथ पुर्व में ले गये सदस्यता रशीद को प्रदेश कार्यालय में जमा करें!
09 उत्तर प्रदेश में आन्दोलनकारी किसानों के निर्मम हत्या की कड़ी आलोचना एवं विरोध करता हूं तथा महामहिम राष्ट्रपति से मांग करता हूं कि उत्तर प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाया जाए एवं अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए! उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है विपक्ष को सरकार के गलत नीतियों का विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है किंतु वहां की सरकार विपक्षी दलों के नेताओं को गिरफ्तार एवं परेशान करने का काम कर रही है जो सरासर अन्याय है!
प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,प्रदेश प्रवक्ता स्मिता लकडा,प्रदेश प्रवक्ता शैलेंद्र शर्मा,मिडिया प्रभारी अंजल किशोर सिंह व अमरेन्द्र यादव उपस्थित थे!
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ