RANCHI#झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केदार पासवान की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केदार पासवान की अध्यक्षता में आज कांग्रेस भवन, रांची में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, प्रवक्ता राकेश सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता निरंजन पासवान की गरिमामयी उपस्थिति में दर्जनों से अधिक सामाजिक, राजनैतिक सरोकार से जुड़े लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस मौके पर संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया तथा पाटी की विचार-धारा से अवगत कराते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, असहाय, मजदूर, दलित, पिछड़ों की समस्याओं के लिए लड़ती आयी है। कांग्रेस आजादी से लेकर अब तक देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दी है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन केदार पासवान ने लोगों को स्वागत करते हुए कहा कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी काफी मजबूत है। आये दिन हर रोज विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठन के लोग कांग्रेस पार्टी के प्रति अपनी आस्था रखते हुए शामिल हो रहे है। कांग्रेस पार्टी सभी वर्ग के लोगों की भावनाओं के अनुरूप कार्य कर अपनी लोकप्रियता अर्जित की है, आगे भी उसी जोश और लगन के साथ कांग्रेस पार्टी कार्य कर लोगों की सेवा करेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा एवं वरिष्ठ नेता निरंजन पासवान ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी की गोपनीयता को बताते हुए पार्टी की नीति और सिद्धांतों को बताया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से झारखंड भुंईया समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अर्जुन राम नायक, अनिल कुमार, झाविमों में रहे कुलदीप राम, रामचंद्र राम, मो अलाउद्दीन, बसंत राम, बालेश्वर राम, संतोष कुमार सहित अन्य हैं। मौके पर अर्चना मिर्धा राजीव प्रकाश चौधरी एवं फिरोज आलम, गुलाम रब्बानी, प्रकाश उपस्थित थे।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ