RANCHI#मोदी सरकार की ग़लत नीतियों और महंगाई के विरोध में रांची महानगर युवा राजद ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन।

 RANCHI#मोदी सरकार की ग़लत नीतियों और महंगाई के विरोध में रांची महानगर युवा राजद ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन।



रांची महानगर युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन रांची के पिस्का मोड़ चौक पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार उपस्थित रहें। 

रंजन कुमार ने कहा मोदी सरकार के गलत नीतियों एवं तानाशाही के कारण देश की गरीब,युवा, महिला,किसान,छात्र समेत हर वर्ग त्रस्त हैं। पेट्रोल डीजल रसोई गैस के कीमतों में हुई भारी वृद्धि के कारण खाने पीने से लेकर हर चीज महंगी हो गई जिस कारण गरीबों का दो वक्त का खाना मुश्किल हो गया है। महंगाई, बेरोजगारी के कारण आज लोगों का सिर्फ आउटगोइंग हो रहा है इनकमिंग बंद हैं।


युवा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को महंगाई के आग में धकेल कर अंबानी अडानी का सेवा करने में लगी हैं और देश की संपत्ति रेल,सेल,भेल,BPCL, एयरलाइंस,बिजली समेत पूरा देश बेचकर गुलाम बनाना चाह रही हैं।


आज के कार्यक्रम में मुख्यत राजद के वरिय उपाध्यक्ष राजेश यादव,युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल,प्रदेश महासचिव कमलेश यादव,प्रवक्ता मंतोष यादव,प्रवक्ता रवि जायसवाल, सुनील सिंह, दीपक यादव, सुनील यादव, ममता कुजुर,उर्मीला सोरेंग, दीपक मिश्रा, महेश यादव, मंटू यादव,शशि यादव,समीर सिंह, विनोद कंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


By Madhu Sinha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ