*मोदी जी के मन मे बसता है झारखंड.....दीपक प्रकाश*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री जी का झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी जी के मन मे झारखंड बसता है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ,राज्य के महापुरुष एवम यहां की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रधानमंत्री ने सदैव सम्मान दिया है।
उन्होंने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरक संदेशों एवम उनके अद्वितीय बलिदान को याद करते हुए नमन किया।
प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश की जनता को उनकी वीर गाथाओं ,अपनी संस्कृति ,धर्म की सुरक्षा केलिये हुए उनके बलिदान से परिचित कराया।
उन्होने अंग्रेजी दासता एवम शोषण और अन्याय के खिलाफ धरती आबा के उलगुलान से भी देश को परिचय कराया।
श्री प्रकाश ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भगवान बिरसा को सदैव सम्मान दिया। अटल जी की सरकार ने उनकी जयंती 15 नवंबर के दिन झारखंड अलग राज्य के सपनो को साकार किया।
श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रांची के निकट स्थित सपा रोम नया सराय के तालाब की स्वच्छता को मन की बात कार्यक्रम में शामिल करके गांव के युवाओं के प्रयास एवम उत्साह में चार चांद लगा दिए हैं। झारखंड की जनता उनके प्रति विशेष आभार प्रकट करती है।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ