भारत लोकतंत्र में विश्वास रखता है, समाज में अभी भी गांधी जी के विचारों की प्रमुखता है ---- डॉ० रामेश्वर उरांव।
डॉ0 रामेश्वर उरांव, वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री ने बापू के सिद्धांतों की चर्चा करते हुए कहा कि गांधीजी के विचार गांधीवाद लोकतंत्र के लिए अभी भी प्रसांगिक है।भारत लोकतंत्र में विश्वास रखता है, समाज में उनके विचारों को प्रमुखता दिया गया है। छूआछूत को कानूनन अपराध माना गया है,संविधान में खात्मे के लिए कानून बना, यह गांधीवाद का असर है।आज लोकतंत्र में सत्याग्रह होता है, यह गांधीजी द्वारा दिखाये गये रास्ते के कारण ही संभव हो पाया है, लोग अपनी मांगों और समस्याओं की ओर सत्याग्रह के माध्यम से बिना लाठी-डंडा के अहिंसा के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते है और संवेदनशील सरकार इस पर निर्णय लेती है।
By Madhu Sinha
Related Link :-

0 टिप्पणियाँ