झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राँची में होने जा रही है -- दीपक प्रकाश।

झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राँची में होने जा रही है -- दीपक प्रकाश।


 भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक डिबडीह कार्निवाल बैंकेट हॉल में हुई।बैठक में जनजाति मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की तैयारी बैठक की गई।बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच विभिन्न विभागों का बंटवारा किया।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है कि मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक राँची में होने जा रही है । उन्होंने झारखंड राज्य को इसकी मेजबानी करने का अवसर प्रदान करने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि देश भर के अतिथियों का आगमन राँची में इसके लिए कार्यकर्ता अभी से अपनी अपनी तैयारी को पूर्ण रखे।


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी एवं सफलता सभी कार्यकर्ताओं के कंधे पर है।

उन्होंने कहा कि देश भर के आये अतिथियों का मेहमानवाजी इस प्रकार करे कि वो यहां की अतिथित्य -सत्कार की अच्छी यादे अपने साथ लेकर जाए।

बैठक में मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उराँव,मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उराँव,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, एडवर्ड सोरेन, लक्मन टुडू,आशा लकड़ा, अशोक बड़ाईक, बिंदेश्वर उराँव,विजय मेलगंडी सहित कई उपस्थित थे।


By Madhu Sinha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ