मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिमडेगा में 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 का शुभारंभ, अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का शिलान्यास, विभिन्न विकासशील एवं कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज खुशी का दिन है। हॉकी खिलाड़ियों की धरती सिमडेगा में 1 वर्ष के भीतर दूसरी बार हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। 11वीं राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि आज इस शुभ अवसर पर सिमडेगा में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के शिलान्यास के साथ-साथ अन्य योजनाओं का उद्घाटन, नियुक्ति पत्र और परिसंपत्तियों के वितरण करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ