RANCHI#रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हिमाचल प्रदेश से झारखंड की दो बेटियों को किया बरामद।
रांची । दिनांक 18 /09/2021 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली की दशम फॉल थाना अंतर्गत ग्राम दासी की रहने वाली विनीता टूटी उम्र करीब 30 वर्ष पिता स्वर्गीय सेमवाल टूटी को करीब 15 वर्ष पूर्व मानव तस्करों द्वारा हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला अंतर्गत नाहन में भेज दिया गया है।उक्त पीड़िता को बरामद करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची ने निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया।
उसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि सुकरी कुमारी उम्र 18 वर्ष, पिता सुकरु भगत, सा० सेमरा पहानटोली, थाना पालकोट जिला गुमला को मानव तस्करों द्वारा दिल्ली में ले जाकर बेच दिया गया है। उक्त टीम द्वारा दिल्ली जाकर सुकरी कुमारी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।
बरामद लड़कियों का नाम, पता ---
1) विनीता टूटी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता सैमुअल टूटी,सा० दामी, थाना दशमफॉल,, जिला रांची ।
2) सुकरी कुमारी, उम्र 18 वर्ष, पिता सुकरु भगत, सा० सेमरा पहानटोली, थाना पालकोट, जिला गुमला ।
टीम में शामिल सदस्य :--
1) अजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू रांची
2) पु ० नि० रमेश कुमार, थाना प्रभारी बुंडू रांची
3) पु० अ० नि० विष्णु कांत, थाना प्रभारी दशम फॉल
4) स० अ० नि० चरवा उरांव, दशम फॉल थाना
5) म० आ० /2546 निकी बेली मिंज, पुलिस केंद्र रांची
Report By Vijay Kumar (Ranchi, Jharkhand )
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ