Ranchi#झारखंड की विविध कलाओं से संबंधित कार्यशाला का किया जा रहा आयोजन।

 

Ranchi#झारखंड की विविध कलाओं से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 


रांची । झारखंड की विविध कलाओं से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यशालाएं सात-सात दिनों की होंगी। इसकी शुरुआत ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट वर्कशॉप से बुधवार को होगी। डॉ रामदयाल मुंडा कला भवन में इसका उद्घाटन सुबह 12 बजे से होगा। यह जानकारी मंगलवार को श्यामली कॉलोनी स्थित जवाहर लाल नेहरु कला केंद्र में केंद्र की प्राचार्या लिलि मुखर्जी और डॉ बिक्रम जोरा ने दी। डॉ बिक्रम जोरा ट्राइबल हैंडीक्राफ्ट वर्कशॉप के निदेशक हैं।

उन्होंने बताया कि पहली बार प्रयास किया गया है कि आदिम जनजातियों को और उनकी कला को मंच प्रदान किया जा सके। उनकी कला लगभग लुप्त हो गई है, जिसे फिर से जिंदा करने का प्रयास होगा। कार्यशाला में असुर, भूमिज, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा, सोर पहाड़िया जैसी जनजातियों के कलाकार अपनी कला से संबंधित वस्तुओं का निर्माण करेंगे। इनका काम रस्सी और बांस पर आधारित होता है। झारखंड के युवा कलाकार इसमें आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।


By Madhu Sinha


Related Link :--



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ