झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में आज कंाग्रेस भवन, रांची में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक हुई।


रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में आज कंाग्रेस भवन, रांची में प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित हुए।


बैठक प्रारंभ होने के पूर्व प्रदेश कंाग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग चेयरमैन शकील अख्तर अंसारी ने नवनियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी को पुष्पगुच्छ एवं शाॅल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। 

इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश ठाकुर ने बैठक में उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान मिलेगा। संगठन की मजबूती ही पार्टी में सर्वोपरी है। इसके लिए हर कार्यकर्ताओं को मजबूती से एवं ईमानदारी पूर्वक संगठन का कार्य करना होगा। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जनाब शकील अख्तर अंसारी साहब ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग अपनी पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए खड़ी है और अल्पसंख्यक विभाग पार्टी के बैकबोन के रूप में खड़ा है, जब भी हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जरूरत हो तो सभी जगह अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी मौजूद मिलेंगे। आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश जिला प्रखंड पंचायत स्तर तक कमेटी तैयार और कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस पार्टी को कार्य कर रही है। जनाब शकील अख्तर अंसारी साहब ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब का दो दिवसीय दौरा झारखंड में होने जा रहा है, जो कि आने वाले अक्टूबर माह के 24 एवं 25 तारीख को तय हुआ है यह 2 दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी साहब झारखंड में रहकर अल्पसंख्यक के पदाधिकारियों के साथ एक मीटिंग रखेंगे एवं एक भव्य आमसभा को संबोधन करेंगे। उनके आगमन को लेकर पूरे झारखंड के तमाम जिलों में तैयारियां शुरू करने का निर्देश जनाब शकील अख्तर अंसारी साहब ने दिया।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष अख्तर अली ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन गुलाम रब्बानी ने की। 

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अजय करकेट्टा सगीर अंसारी अब्दुल करीम अंसारी, महासचिव, अजय जैन तारिक अनवर, फजल खान, सद्दाम हुसैन

मेहमूद अली, मो. सलीम, तनवीर खान, सराफत अंसारी, गुलरेज अंसारी, सचिव, इकराम अंसारी, मरगुब आलम, इम्तियाज इमाम, अयूब अंसारी

एजाज अहमद, तैमूर अंसारी, जिआउल रेहमान, इसरफील अंसारी, कैसर तौहीद, जमीर खान, प्रवक्ता गुलाम रब्बानी, जिला अध्यक्ष

अख्तर अली अख्तर हुसैन, असफाक आलम, अरशद अंसारी, गुलाम मुस्तफा अंसारी, असरफुल हुदा, फाययज कैसर, तस्लीम अंसारी, ओबाईदुल्ला हक अंसारी, जहिर अंसारी, नेसाब अहमद रमजान अंसारी

रफाजूल अहमद, सैंकी खान, अकबर अंसारी,सलीम खान, वसीम अहमद रफीक अंसारी, समश तबरेज़

फ़ैजान अहमद इत्यादि लोग उपस्थित हुए।


By Madhu Sinha


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ