श्रेयसी सिंह ने पूर्व सांसद पुतुल कुमारी भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की उपाध्यक्ष एवं कुमार त्रिपुरारी को मानद सचिव के रूप में मनोनीत होने पर दी बधाई।

 


श्रेयसी सिंह ने पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की उपाध्यक्ष एवं कुमार त्रिपुरारी को मानद सचिव के रूप में मनोनीत होने पर दी बधाई।


जमुई विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि माननीय पूर्व सांसद, बांका माँ पुतुल कुमारी जी को भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की उपाध्यक्ष और आदरणीय चाचाजी श्री कुमार त्रिपुरारी जी को मानद सचिव के रूप में मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 


उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय के निर्देश पर आज शनिवार को पंजाब के मोहाली में संपन्न हुए संघ के चुनाव में श्री रानिंदर सिंह जी को फिर से अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।




By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ