रांची 12 सितंबर 2021: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी की अध्यक्षता में अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं विभाग के चेयरमैन की बैठक आज कांग्रेस भवन, रॉंची में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो, शहज़ादा अनवर व मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि खुदी को कर बुलंद इतना की खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है। उन्होंने कहा कि अग्रणी मोर्चा संगठन और विभाग कांग्रेस पार्टी की अनुसांगिक इकाई हैं, एक दूसरे के पूरक हैं, हमे साथ मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस परिवार को मजबूती देनी है और समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के चेहरे में मुस्कान आये इस बाबत प्रयास करना है। आप सभी संगठन की ताकत है। कांग्रेस पार्टी में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसलिए संगठन को विस्तार देने के लिए अनुसांगिक संगठन बनाया गया है, महिला, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पंचायती राज, मनरेगा, खेल विभाग, सहकारिता या अन्य सभी विभाग जो यहां उपस्थित हैं, सबकी अपनी अलग-अलग एवं महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए हम सबको अपना पूरा समय सांगठनिक मजबूती एवं जन हित के मुद्दों पर केंद्रित करना है। एक बात का विशेष ख्याल रखना है कि कोई संगठन में किसी व्यक्ति की नियुक्ति अथवा शामिल करने के पूर्व जिला संगठन से समन्वय बनाकर ही निर्णय लिया जाय। आज हम सभी औपचारिक रूप से मिले हैं, लगातार मिलते रहेंगे, कभी भी किसी प्रकार की समस्या हो आप बेझिझक मेरे पास आ सकते हैं ।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक शरीर के समान है और आपसभी मोर्चा संगठन एवं विभाग उसके अंग है। किसी भी अंग के कमजोर होने पर शरीर कमजोर होती है। मुश्किल परिस्थिति में हमें नई राह बनानी है। संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच बहुत बड़ी और उंची है। कांग्रेस पार्टी में हर जाति एवं वर्ग को संगठन से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जाता है। संगठन पूर्ण रूप से सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि मुद्दा आधारित संघर्ष हमेशा जारी रखना चाहिए। एक अभियान के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करें।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि अगर आपमें निष्ठा और लग्न है तो कोई आपके संगठन को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। आपके मान-सम्मान की रक्षा की जायेगी। आपसभी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें एवं समाज के अन्तिम व्यक्ति तक कांग्रेस की विचारधारा एवं सिद्धान्तों को पहुंचाने का कार्य करें।
बैठक का संचालन संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह एवं विषय प्रवेश कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन आदिवासी कांग्रेस के चेयरमेन डॉ0 सुशील मराण्डी ने किया।
बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह, सेवादल अध्यक्ष नेली नाथन, इंटक अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेंय, ओबीसी विभाग के अभिलाष साहू, अल्पसंख्यक विभाग के शकील अख्तर अंसारी, अनुसूचित जाति के केदार पासवान, प्रोफेशनल कांग्रेस विभाग के आदित्य विक्रम जायसवाल, आदिवासी कांग्रेस के संयोजक सतीश पॉल मुंजनी, किसान एवं खेत मजदूर के सुरेन्द्र प्रसाद यादव, विधि विभाग के डॉ0 जयप्रकाश गुप्ता, मानवाधिकार विभाग के किशोर लोहार, आर.टी.आई. विभाग के तपेश्वर नाथ मिश्र, पंचायती राज के जयशंकर पाठक, शिक्षा विभाग के श्याम नारायण सिंह, चिकित्सा विभाग के डॉ0 पी0 नैयर, मनरेगा के विनंजय भारती बल्कू, उद्योग व्यापार के सुबोध गुप्ता, फूटपाथ एवं दुकानदार विभाग कौशल किशोर, विचार विभाग वासुदेव मिश्रा, कला, संस्कृति विभाग भानु प्रताप बड़ाईक, खेल विभाग अमरेन्द्र सिंह, असंगठित मजदूर के प्रेम कुमार, सहकारिता विभाग के राजीव रंजन शुक्ला उर्फ बबलु शुक्ला, प्रोजेक्ट शक्ति अजहर रब्बानी, सोशल मीडिया गजेन्द्र सिंह शामिल थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ