आज दिनांक 19 सितंबर 2021 को चेंबर भवन में दिन के 11बजे "जनसंख्या नियंत्रण" विषय पर परिचर्चा का कार्यक्रम जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित किया गया।
इसकी अध्यक्षता फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सूचिता सिंह जी ने की मंच का संचालन श्रीमती नीतू सिंह जी ने की, धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती कुमुद झा ने की।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रांची के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री संजय सेठ जी उपस्थित हुवे।
सामाजिक वक्ता के रूप में डॉक्टर संजय न्यूरो सर्जन मेडिका, हरि नारायण सिंह संपादक, वेद नाथ मिश्रा संपादक, केवी मिश्रा पत्रकार, एवं जॉनी वाकर खान सामाजिक कार्यकर्ता भी वक्ता के रूप में उपस्थित हुवे।
सांसद श्री संजय सेठ जी ने इस कार्यकर्म में प्रकास डालते हुवे कहा कि .देश के लिए बहुत गंभीर विषय है और इसे हर हाल में आना चाहिए इसके लिए सभी लोगों को लगने के लिए आग्रह किया ।सांसद संजय सेठ जी ने कहा जनसंख्या नियंत्रण पर लोकसभा में मेरे तीन क्वेश्चन लगे हुए हैं जनसंख्या नियंत्रण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में एक जन जागरण अभियान चलाना होगा और लोगों को इससे जोड़ना होगा तभी हम इस पर कुछ हद तक नियंत्रण कर पाएंगे इसके लिए महिलाओं को गांव गांव जाकर जागरूक करने की आवश्यकता है लोग जागरूक होंगे तो स्वता इस पर कुछ हद तक इस पर हम नियंत्रण कर पाएंगे जनसंख्या लगातार बढ़ रहे हैं और हमारे पास सीमित संसाधन है अगर अभी इस पर हम लोग नियंत्रण नहीं कर पाए तो आने वाले दिनों में बहुत ही है विकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी है... इसलिए इस पर सभी लोगों को काम करना होगा सभी सामाजिक संगठन राजनीतिक संगठनों को इस पर काम करने की जरूरत है... और यह बहुत ही सुखद स्थिति है कि महिलाएं आज जनसंख्या नियंत्रण पर आगे बढ़कर काम कर रही हैं मैं इन्हें साधुवाद देता हूं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह जी, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह जी, महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष संपत्ति देवी, महिला विंग की प्रदेश संयोजक नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक् कुमुद झा, महिला विंग की जिला अध्यक्ष मुस्कान कुमारी, जमशेदपुर जिला संयोजक सुमित श्रीवास्तव प्रदेश उपध्यक्ष महिला विंग पूनम सिंह, राजन सिन्हा, सुधा नायक रेखा मेहता,, रवि मेहता, भावेश सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ