Tokyo Olympics - 2020 --- भारतीय पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद पहुंची सेमीफाइनल में, ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराया।
Tokyo Olympics - 2020 । 1972 के बाद पहली बार मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत पुरुष हॉकी टीम 49 साल बाद से पहुंची है।
भारत की तरफ से दिलप्रीत सिंह ने 7वें, गुरजंत सिंह ने 16वें और हार्दिक सिंह ने 57वें मिनट में गोल किया। भारतीय मेंस हॉकी टीम का सेमीफाइनल मुकाबले में सामना 3 अगस्त को बेल्जियम की हॉकी टीम से होगा।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ