आज विश्व आदिवासी दिवस के सुअवसर पर पूरे राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने KCC और पशुधन विकास योजना के तहत किया परिसंपत्ति का वितरण।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। किसानों को KCC और पशुधन योजना से आच्छादित किया गया। विभाग ने 38 लाख से अधिक किसानों को KCC देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद 7 लाख किसानों से KCC आवेदन लिया गया। 1 लाख 46 हजार आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। पशुधन योजना से 2021-22 में 62 हजार किसान होंगे लाभान्वित। मुख्यमंत्री ने कहा किसानों की समृद्धि का प्रयास हो रहा है। किसान मजबूत होंगे तो राज्य मजबूत बनेगा। सरकार की योजनाओं में गरीब एवं जरूरतमंद पहली पंक्ति में हैं। कुपोषण से मुक्ति एवं स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बच्चों को सप्ताह में 6 दिन अंडा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उन्हें झारखंड राज्य के मेहनती किसान भाइयों-बहनों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं केसीसी योजना के अंतर्गत परिसंपत्ति वितरण करने का सौभाग्य मिला।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ