ICC ने T-20 World Cup - 2021 Schedule का किया ऐलान।
T-20 World Cup -2021।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 में खेले जाने वाले पुरुष T-20 वर्ल्ड कप क शेड्यूल जारी कर दिया। इस विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात ओमान में किया जाएगा।
ICC द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक T-20 World Cup का पहला मुकाबला 17 अक्टूबर को ओमान और पपुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। वह दिन दूसरा मुकाबला बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच होगा।
जबकि भारत T-20 World Cup में अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ खेलेगा।
T-20 World Cup - 2021 में भारत का मुकाबला :-----
24 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान
31 अक्टूबर बनाम न्यूजीलैंड
3 नवंबर बनाम अफगानिस्तान
5 नवंबर बनाम B1
8 नवंबर बनाम A2
टूर्नामेंट के पहले दौर में आठ क्वालीफाइंग टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें चार टीमें सुपर 12 में प्रवेश करेंगी। T-20 World Cup का फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। इस विश्व कप मुकाबला 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक होगा। इसमें क्वालीफाइंग राउंड मिलाकर कुल 45 मुकाबले होंगे।
सुपर 12
ग्रुप एक :-- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, राउंड 1 ग्रुप A का विजेता, राउंड 1 ग्रुप B का उपविजेता
ग्रुप दो :--- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, राउंड 1 ग्रुप B का विजेता, राउंड 1 ग्रुप A का उपविजेता
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ