आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश के द्वारा प्रॉमिस हेल्थ केयर हॉस्पिटल के सभी सम्मानित डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मी को रक्षा सूत्र बांध कर उनका अभिनंदन किया।
आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश के द्वारा प्रॉमिस हेल्थ केयर हॉस्पिटल के सभी सम्मानित डॉक्टर ,नर्स, सफाई कर्मी जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा में अपना बहुमूल्य समय दिया उन सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनका अभिनंदन किया गया यह सप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला मोर्चा के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत उन तमाम सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है जिन्होंने कोरोना काल में देश के लिए अपना अहम भूमिका प्रदान किए हैं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर जी के नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजू लता दुबे ,डॉक्टर सीमा सिंह ,मंत्री रेनू तिर्की, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी रंजीता सिंह ,कार्यालय मंत्री बबीता वर्मा, कार्यसमिति सदस्य निशा जयसवाल उपस्थित थी।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ