CHANDANKIYARI : पंचायत से सम्बंधित सभी लोग एक निश्चित दिन व समय तक पंचायत मुख्यालय में रहें - जगन्नाथ ।
चंदनकियारी, बोकारो, झारखंड।चन्दनकियारी के ग्रामीण, विधवा,वृद्धा व विकलांग,छात्र छात्राओं के अयथा हैरानी को लेकर जेएलकेएम अजा मोर्चा के केन्द्रीय सचिव सिमन्त रजक के नेतृत्व में तैतुलिया, झरना हटिया मैदान में शुक्रवार को बैठक किया गया। अध्यक्षता सोनात संथाल समाज के चन्दनकियारी प्रखण्ड सचिव नारायण चन्द्र मुर्मू ने किया जबकि संचालन सिमन्त रजक ने किया।
वहीं किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि स्थानीय विधायक की निरंकुशता से प्रखण्ड व अंचल की सभी व्यवस्थाएं बेलगाम बन गई है। जिसका फलस्वरूप ग्रामीणों, छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार के आवेदन जैसे जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र,विधवा, वृद्धा व विकलांग पेंशन, जाति, आवासीय, ओबीसी, आय, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि जमा करने के लिए जहां तहां दौड़ना पड़ता है। किसान रैयतों का लागान जमा, दाखिल-खारिज,ऑनलाइन की गड़बड़ियां सुधार जैसे समस्याओं की निदान के लिए किसी न किसी को सहारा लेने पर दौहन का शिकार हो रहे हैं।
श्री रजवार ने मांग किया कि प्रत्येक पंचायत के लिए सप्ताह में कम से कम एक निश्चित दिन एवं समय तय किया जाय जिस दिन पंचायत सेवक तथा हल्का कर्मचारी अवश्य उपस्थित रहे। इससे ग्रामीणों, विधवा, वृद्धा व विकलांग, छात्र छात्राओं को अयथा हैरानी से मुक्ति मिलेगी और सरकार का विभिन्न कार्यक्रम सुचारु रुप से संचालित होगा। साथ ही साथ ग्रामीणों द्वारा दिए गए सभी प्रकार के आवेदन पत्रों को प्राप्ति स्वीकार सुनिश्चित करें। मौके पर शान्ति राम रजवार, दुर्गा चरण महतो, सुधीर कुमार रवानी, अनुज कुमार महतो, मोंटी रवानी, राजु टुडू, विवेक रजक, विनोद मारांडी, साजाउद्दीन साईं, बिरेंद्र रजक, अंकित कुम्भकार आदि मौजूद रहे।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ