CHANDANKIYARI : श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बाट बिनोर में हर्षो उल्लास के साथ शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ ।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।
चन्दनकियारी प्रखंड अंतर्गत बाट बिनोर पंचायत वैष्णव टोला में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दिन हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन, वैष्णव संप्रदाय खोल करताल लेकर संकीर्तन कर रात्रि में कृष्ण वसुदेव मूर्ति का पूजा अर्चना किए ।
कल सुबह संकीर्तन के साथ घर घर जाकर खोल करताल बजाकर कृष्ण जनउत्सव गीत गाकर घर घर जाकर एक दूसरे को बधाई देंगे, मिठाई बांटेंगे, अष्टमी रात्रि में माखन, पीठा, लड्डू का प्रसाद चढ़ाएंगे।
कृष्णजन्मत्सव को धूम धाम हर्षो उल्लास के साथ शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में कमिटी के परमेश्वर दास वैष्णव, कन्हाई दास, विश्वजीत दास, विश्वनाथ दास , संजय सरकार, तपन सरकार, भोलानाथ सरकार, संतोष सरकार, अमृत दास, मृत्युंजय दास,मिंटू दास वैष्णव, मुखिया रोबिन दास, बनमाली धीबर, अरुण धीबर,भोला दास कविता देवी, खुशबू देवी, पूर्व मुखिया साधना सरकार, मोनिका सरकार,उत्तरा देवी, तापसी देवी आदि सहित ग्रामीण जुटे हुए हैं।
Report By Mahendra Mahato (Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ