Tokyo Olympics - 2020 ---- 41 साल बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में।
Tokyo Olympics - 2020 । भारतीय महिला हॉकी टीम 41 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम 1980 मास्को ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। जिसमें उसे चौथे स्थान से ही संतोष करना पड़ा था।
भारतीय महिला हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका पर 4 -3 की धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत की जीत में वंदना कटारिया का अहम रोल रहा। उत्तराखंड के हरिद्वार के छोटे से गांव रोशनाबाद की रहने वाली वंदना ने मैच में 3 गोल दाग कर इतिहास रच दिया। वह ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ