अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में 21 राज्यों के राज्य कार्यकारिणी मौजूद रहे।
अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक हुई, 31 July 2021 को हुई एवं सभी 21 राज्यों के राज्य कार्यकारिणी मौजूद रहे। बैठक में अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष व प्रवक्ता पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक मैं एक अगस्त को अखिल एकता उद्योग मंडल का स्थापना दिवस के शुभ अवसर में विभिन्न उपलब्धियां व्यापारियों तक पहुंचाने की संकल्प ले गई एवं आने वाले विगत वर्षों में व्यवसायियों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया एवं सभी राज्यों में राज्य कार्यकारिणी और प्रमुख व्यवसायियों के साथ स्थानीय स्तर पर एक बैठक होगी, जिसमें मंडल के द्वारा सरकार को भेजी गई मांगों की चर्चा होगी और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सभी स्तर के व्यवसायियों को जोड़ा जाएगा। हर स्तर के व्यवसायियों के समस्याओं को चिन्हित कर सरकार तक सही तरीके से पहुँचाया जाएगा।
संगठन के झारखंड के अध्यक्ष श्री रितेश सिंह ने उम्मीद जताई है कि संगठन बहुत ही जल्दी राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी व्यावसायिक संगठन बन कर उभरेगी और सभी समस्याओं का साकारात्मक निवारण करने में सरकार का महत्वपूर्ण साथ देगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने अपने सभी साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इतने कम समय में हम इस संगठन को सही दिशा देने में सफल हुए हैं, इसका मुख्य कारण सभी का समर्थन एवं विश्वास है झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता श्रीराम सिंह मैं कहां की साकारात्मक सहयोग जो व्यवसायियों के द्वारा मिल रही है वह कठिन परिश्रम एवं व्यवसाय की अंतरात्मा की आवाज ऊपर तक उठाने से संभव हो रही है इसे और बुलंद विगत वर्षों में करनी है इसका आश्वासन एवं वचन दिया
इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, तृप्ति गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, अर्श अग्रवाल, दीनानाथ अग्रवाल, मुकेश कलाल, साई नाथ जी संजय प्रसाद डॉ अमित इत्यादि मौजूद रहें।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ