डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत बना रही मोदी सरकार......दीपक प्रकाश।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
श्री प्रकाश आज नई दिल्ली स्थित आवास पर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत मे राष्ट्रीय एकात्मता केलिये बलिदान देने वाले राजनेता डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ही थे।जिन्होंने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आन्दोलनं करते हुए अपना बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवम 35ए को समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया है।
कहा कि वे स्वदेशी के प्रबल समर्थक रहे। कहा कि विकास के हर क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता हो ये उनके सोच में था। केंद्रीय उद्योग मंत्री के रुप मे उन्होंने इस दिशा में सार्थक प्रयास भी किये थे।
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत की दिशा में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है।
कुशल संगठन कर्ता एवम उच्च कोटि के शिक्षाविद डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी.....धर्मपाल सिंह।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रेरणा स्रोत एवम जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे जिन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर आधारित एवम उसके विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एक विशाल वट वृक्ष का बीजारोपण किया ।
कहा कि भारतीय जनसंघ का विस्तृत प्रवाह गंगा आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे महापुरुष की चिंतन छाया में राष्ट्र सेवा केलिये सदैव तत्पर है।
कहा कि एक शिक्षाविद के रूप में उनकी अद्वितीय पहचान है। सबसे कम उम्र उन्होंने कुलपति के पद को सुशोभित किया।
कहा कि एक शिक्षाविद के रूप में वे मैकाले सोच के खिलाफ भारतीय शिक्षा पद्धति पर जोर देते रहे। भारतीय परंपरा एवम देशज भाषा के विकास पर उनका बल था।
कहा कि भारत सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लाई गई नई शिक्षा नीति में इन बातों का ख्याल रखा है।
प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,उपाध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया ,काजल प्रधान,प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,सह प्रमुख पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाईक,प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर,महामंत्री सीमा सिंह,मंजूलता दुबे, उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय,विधायक समरी लाल,पूर्व विधायक जितुचरण राम,सहित अन्य शामिल है।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ